यूपी में परीक्षा में 3 बार फेल होने के बाद टर्मिनेट किए गए आईआईटी के छात्र ने की खुदकुशी
आईआईटी कानपुर में बुधवार को एमटेक के द्वितीय वर्ष के एक छात्र ने हॉस्टल के अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र की पहचान मेरठ के विकास मीना के रूप में हुई। विकास को परीक्षा में 3 बार फेल होने पर आईआईटी प्रबंधन ने टर्मिनेट किया था और इसके बाद से वह कथित तौर पर तनाव में था।