यूपी में पार्क में बैठकर पटाखे बना रहा था युवक, धमाके के बाद फटा पैर
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में गुरुवार को पटाखे फटने के बाद एक युवक के पैर में गंभीर चोट आई जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने कहा कि युवक अपने एक अन्य साथी के साथ एक पार्क में बैठकर पटाखे बना रहा था जिस दौरान यह हादसा हुआ। युवक का साथी कथित तौर पर मौके से फरार हो गया।