यूपी में पार्टी में डांस करने से इनकार करने पर शख्स ने पत्नी को मारा थप्पड़, महिला ने की खुदकुशी
चंदौली (उत्तर प्रदेश) में बर्थडे पार्टी में सबके सामने पति के थप्पड़ मारने पर गीता नामक महिला ने खुदकुशी कर ली। बकौल रिपोर्ट्स, गीता का पति उस पर डीजे की धुन पर डांस करने का दबाव बना रहा था और इनकार करने पर उसने थप्पड़ मार दिया। कुछ देर बाद गीता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला।