यूपी में पालतू बिल्ली के काटने के बाद बाप-बेटे की हुई मौत, बिल्ली को पहले कुत्ते ने काटा था
कानपुर देहात (यूपी) में पालतू बिल्ली के काटने के बाद हफ्तेभर के अंदर 25-वर्षीय युवक व उसके पिता की मौत हो गई है। बकौल रिपोर्ट्स, बिल्ली को कुछ दिन पहले कुत्ते ने काटा था और उसे ऐंटी रेबीज़ वैक्सीन नहीं लगवाई गई थी। पड़ोसियों के अनुसार, बिल्ली के काटने के बाद बाप-बेटे में रेबीज़ के लक्षण दिखाई दे रहे थे।