यूपी में पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए आई महिला को गलती से गोली मारने वाला दारोगा हुआ अरेस्ट
अलीगढ़ (यूपी) में पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए थाने पहुंची महिला को गलती से गोली मारने वाले दारोगा को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, दारोगा की पिस्तौल से चली गोली महिला को लगी थी जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। गौरतलब है, घटना के बाद से दारोगा फरार था और उस पर ₹20,000 का इनाम घोषित किया गया था।