यूपी में पिता के सामने उसके बेटे की हत्या करने वाले दो लोगों को दी गई उम्रकैद की सज़ा
प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) के एक कोर्ट ने चार साल पुराने हत्या के एक मामले में 2 लोगों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। कोर्ट ने दोनों दोषियों पर ₹40,000-₹40,000 का जुर्माना भी लगाया है। गौरतलब है कि दोनों लोगों ने 2019 में एक शख्स के सामने उसके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी थी।