यूपी में पिता को पपीता लाने भेजकर अस्पताल से प्रेमी संग भागी 4 बच्चों की मां, विदेश में है पति
देवरिया (उत्तर प्रदेश) के मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती एक महिला अपने पिता को पपीता लाने के बहाने बाहर भेजकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। बकौल रिपोर्ट्स, महिला के 4 बच्चे हैं और उसका पति 2 साल से विदेश में है। महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।