यूपी में पीएम आवास के लिए महिला से ₹30,000 घूस लेने के मामले में परियोजना अधिकारी निलंबित
बदायूं (यूपी) में एक बुज़ुर्ग महिला से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवंटित मकान के लिए '₹30,000 घूस' लेने के मामले में राज्य नगरीय विकास अभिकरण ने परियोजना अधिकारी को निलंबित किया है। इसके अलावा एक इंजीनियर को भी बर्खास्त किया गया है। महिला ने सांसद धर्मेंद्र कश्यप से आवास की चाबी लेते समय रिश्वत देने की बात बताई थी।