यूपी में पीएम व सीएम के खिलाफ वीडियो में आपत्तिजनक टिप्पणी करता दिखा युवक, हुआ अरेस्ट
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि जांच में संबंधित वीडियो विजयनगर क्षेत्र का पाया गया व आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।