यूपी में पीएसी इंस्पेक्टर की हत्या के मामले में पुलिस ने खंगाले 400 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में पीएसी के इंस्पेक्टर सतीश कुमार की हत्या के मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने 10 किलोमीटर के दायरे में 400 लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला था। पुलिस ने पीएसी इंस्पेक्टर की हत्या के आरोप में उसके साले व पत्नी को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है, कुमार की दिवाली की रात हत्या हुई थी।