यूपी में पीड़िता को ही आरोपी बना दिया जाता है, बंगाल में ऐसा नहीं है: सीएम ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है, ''उत्तर प्रदेश में आज लड़कियां इंसाफ के लिए जाती हैं तो पीड़िता को ही आरोपी बना दिया जाता है।'' सीएम ममता ने आगे कहा, ''लेकिन यहां ऐसा नहीं होता...मैं अपने लड़के-लड़कियों (पार्टी कार्यकर्ताओं) को भी नहीं छोड़ती, अगर वे दोषी हैं।'' बकौल ममता, बंगाल अन्य राज्यों से बेहतर है।