यूपी में पुजारी ने मन्नत पूरी होने पर जीभ काटकर मंदिर में चढ़ाई
लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) में एक 59 वर्षीय पुजारी द्वारा मन्नत पूरी होने के बाद चाकू से जीभ काटकर मंदिर में चढ़ाए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुजारी को नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ज़िला अस्पताल रेफर किया गया है। बकौल डॉक्टर, पुजारी को बोलने में समस्या हो रही है।