यूपी में पुलिस की दबिश के दौरान आठवीं मंज़िल से नीचे गिरा वकील, हुई मौत
आगरा (उत्तर प्रदेश) में शुक्रवार रात पुलिस की दबिश के दौरान एक अपार्टमेंट की आठवीं मंज़िल से कथित तौर पर नीचे गिरकर सुनील शर्मा नामक वकील की मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, वकील के खिलाफ बंधक बनाकर ज़मीन बैनामा कराने का मुकदमा दर्ज हुआ था और इसे लेकर पुलिस को उनकी तलाश थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।