यूपी में पुलिस चौकी में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पूरी चौकी की गई निलंबित

गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) में चिपियाना पुलिस चौकी में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला है जिसके बाद पूरी चौकी को निलंबित कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, युवक को बुधवार देर रात हिरासत में लिया गया था। युवक के परिवार ने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मियों ने उसे छोड़ने के लिए ₹5 लाख मांगे थे।

Load More