यूपी में पुलिस जीप में पेट पकड़कर रोती दिखी गर्भवती महिला, पुलिस ने दिया स्पष्टीकरण
कानपुर (उत्तर प्रदेश) के चकेरी थाना में पुलिस जीप में पेट पकड़कर रोती गर्भवती महिला का वीडियो सामने आया है। कानपुर पुलिस ने उसे जबरन थाने लाए जाने के दावे का खंडन करते हुए बताया है, "घरेलू विवाद में गर्भवती महिला और उसकी सास थाने पर उपस्थित हुए थे...गर्भवती को जीप से अस्पताल ले जाते समय किसी ने वीडियो बनाया।"