यूपी में पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने की शिकायतों पर जांच समिति हुई गठित: रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) की चेयरमैन रेणुका मिश्रा ने पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने की शिकायतों के बीच 'आज तक' को बताया है कि इन समस्याओं को देखते हुए बोर्ड ने आंतरिक समिति गठित की है। मिश्रा ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए प्रश्न-पत्र और आंसर शीट को लेकर जांच की जाएगी।

Load More