यूपी में पुलिस लाइन की बैरक में 25 वर्षीय महिला सिपाही ने लगाई फांसी
उन्नाव (उत्तर प्रदेश) में गुरुवार को एक 25-वर्षीय महिला सिपाही ने पुलिस लाइन की बैरक में कथित तौर पर फांसी लगा ली। महिला सिपाही के चिल्लाने की आवाज़ सुनकर वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल सुसाइड के कारण का पता नहीं चला है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।