यूपी में पुलिस वैन से टेंपो टच होने पर एसएचओ ने चालक को मारे थप्पड़, माफी मांगता रहा शख्स
पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) में पुलिस की गाड़ी से टेंपो टच होने पर एसएचओ ने बीच सड़क पर टेंपो चालक को कई थप्पड़ मारे जिसका वीडियो सामने आया है। इस दौरान चालक हाथ जोड़कर पुलिसकर्मियों से माफी मांगता रहा लेकिन एसएचओ ने उसकी बात नहीं सुनी। पीलीभीत पुलिस ने बताया, "जांच के बाद मामले में ज़रूरी कार्रवाई की जाएगी।"