यूपी में पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के आवेदन में डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने की तारीख बढ़ाई गई

उत्तर प्रदेश में 60,244 पदों वाली पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के आवेदन के लिए फीस पेमेंट, डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने और गलतियों में सुधार करने की तारीख 18 जनवरी से बढ़ाकर 20 जनवरी कर दी गई है। गौरतलब है कि इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 जनवरी थी और इसका आवेदन शुल्क ₹400 रखा गया था।

Load More