यूपी में पुलिस हिरासत में कथित पिटाई के बाद युवक की हुई मौत, आरोपी पुलिसकर्मी लाइन हाज़िर
उत्तर प्रदेश के बागपत में जुआ खेलने के शक में पकड़े गए साजिद नामक युवक की पुलिस हिरासत में कथित तौर पर पिटाई के बाद मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी एक पुलिसकर्मी को लाइन हाज़िर किया गया है। बकौल पुलिस, मृतक को पुलिस द्वारा प्रताड़ित किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है।