यूपी में पुलिसकर्मियों ने जज की कार रोककर उनसे किया दुर्व्यवहार, निलंबन की कार्रवाई शुरू

बरेली (यूपी) में सोमवार को चुनाव की नामांकन प्रक्रिया को लेकर की गई बैरिकेडिंग पर 4 पुलिसकर्मियों ने एक जज की कार रोककर उनसे कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया। बकौल रिपोर्ट्स, परिचय देने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें दूसरे रास्ते से जाने को कहा। एसएसपी के अनुसार, आरोपी पुलिसकर्मियों के निलंबन के लिए चुनाव आयोग को पत्र लिखा गया है।

Load More