यूपी में पुलिसकर्मी के बेटे ने साथी संग मिलकर युवक को अगवा कर पीटा, पिलाया पेशाब
कानपुर (यूपी) में एक पुलिसकर्मी के बेटे ने अपने साथियों संग मिलकर एमसीए के एक छात्र को कथित तौर पर अगवा कर पीटा और उसे चप्पल चटवाने के बाद पेशाब पिलाया। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने लड़की के नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से मेसेज कर उसे मिलने के लिए बुलाया था। बकौल पुलिस, 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।