यूपी में पुलिसकर्मी ने नर्स की हत्या कर 230 किमी दूर ले जाकर फेंकी लाश, 100 दिन बाद पकड़ा गया
कानपुर (यूपी) पुलिस ने एक हेड कॉन्स्टेबल को एक नर्स की हत्या कर शव को कार से 230 किलोमीटर दूर एटा में ले जाकर फेंकने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया। बकौल पुलिस, उसका नर्स से अफेयर था और शादी करने का दबाव बनाने पर पहले से शादीशुदा हेड कॉन्स्टेबल ने 8 फरवरी को उसकी हत्या कर दी थी।