यूपी में पुलिसकर्मी ने नाले में उतरकर बचाई डूब रहे बच्चे की जान, सामने आया वीडियो
मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) में एक पुलिसकर्मी ने नाले में उतरकर उसमें डूब रहे 7-वर्षीय एक बच्चे की जान बचाई। घटना के सामने आए एक वीडियो में पुलिसकर्मी अपने एक साथी के साथ बच्चे के मुंह से नाले का पानी निकालते हुए दिख रहा है। पुलिस के मुताबिक, बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया और अब उसकी हालत ठीक है।