यूपी में पूर्व विधायक के घर से ₹30 लाख कैश समेत लाखों रुपए के ज़ेवरात हुए चोरी
लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) में गुरुवार रात पूर्व विधायक बाला प्रसाद अवस्थी के घर में चोरी हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व विधायक के घर से करीब ₹30 लाख कैश, लाखों रुपए के ज़ेवरात व अन्य सामान चोरी किए गए हैं। वहीं, पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।