यूपी में पूर्व विधायक के बेटे ने कहा- बदमाशों ने हमला कर ₹5 लाख लूट लिए, पुलिस ने किया इनकार
हापुड़ (यूपी) में कांग्रेस के पूर्व विधायक गजराज सिंह के बेटे सत्येंद्र ने आरोप लगाया है कि हाइवे पर बदमाशों ने उनपर हमला कर ₹5 लाख लूट लिए। पुलिस ने कहा, "जांच में जानलेवा हमले व लूट की बात सामने नहीं आई।" सत्येंद्र के घायल होने को लेकर पुलिस ने कहा, "एक ट्रैक्टर से उनकी कार का ऐक्सिडेंट हुआ था।"