यूपी में पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर ऐक्ट केस में सुनाई गई 10 साल जेल की सज़ा
गाज़ीपुर (उत्तर प्रदेश) की अदालत ने बांदा की जेल में बंद पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी और उनके सहयोगी भीम सिंह को 1996 के गैंगस्टर ऐक्ट केस में 10-10 साल जेल की सज़ा सुनाई है। इससे पहले सितंबर में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जेलर को हत्या की धमकी देने के मामले में अंसारी को 7-साल जेल की सज़ा सुनाई थी।