यूपी में पूर्व सपा विधायक ने सड़क जाम कर मनाया घोसी उप-चुनाव में जीत का जश्न, दर्ज हुआ केस
यूपी में घोसी विधानसभा सीट पर हुए उप-चुनाव में सपा की जीत के बाद चंदौली में सड़क जाम कर जश्न मनाने को लेकर पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह डब्लू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पूर्व विधायक पर आरोप है कि उन्होंने समर्थकों के साथ सड़क पर पटाखे फोड़कर जश्न मनाया जिसके चलते कुछ देर तक जाम लगा रहा।