यूपी में पूर्व सांसद धनंजय सिंह के पूर्व गनर की हत्या के मामले में 3 लोगों पर दर्ज हुआ केस

जौनपुर (उत्तर प्रदेश) में बाहुबली व पूर्व सांसद धनंजय सिंह के पूर्व गनर अनीस खान की हत्या के मामले में उसके एक पड़ोसी और 2 दोस्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि अनीश खान का मंगलवार को अपने पड़ोसी के साथ विवाद हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पड़ोसी ने खान पर गोलियां चलाई थीं।

Load More