यूपी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर युवक और युवती ने वाहनों के सामने कूदकर की आत्महत्या
बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) में 30 वर्षीय सुरेश कुमार रावत नामक युवक और एक युवती ने कथित तौर पर प्रेम-प्रसंग के चलते पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अलग-अलग वाहनों के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने बताया कि बुधवार देर रात पहले युवती एक कार के सामने कूदी और उसके 11 मिनट बाद युवक भी ट्रक के आगे कूद गया।