यूपी में पेड़ से लटका मिला नाबालिग का सड़ा-गला शव, शरीर पर थे ऐसिड से जलाने के निशान
उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को एक 17-वर्षीय युवक का आंशिक रूप से सड़ा-गला शव पेड़ से लटका हुआ मिला जिस पर ऐसिड से जलाए जाने के निशान थे। मृतक के परिजनों के अनुसार, युवक मंगलवार से लापता था। वहीं, पुलिस ने मामले में एक केस दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।