यूपी में पेशाब करने गए 60 वर्षीय शख्स का ज़मीन विवाद को लेकर काटा गया गुप्तांग
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पेशाब करने गए 60 वर्षीय शख्स का गुप्तांग काटे जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की पत्नी ने कहा कि ज़मीन विवाद को लेकर शख्स के भाई और भतीजे ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया है।