यूपी में पैर के अंगूठे से बंदूक का ट्रिगर दबाकर वकील ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
कानपुर (उत्तर प्रदेश) में शनिवार को एक 69-वर्षीय वकील ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी के अनुसार, उनके पति 40 साल से डिप्रेशन में थे और उनकी दवाइयां चल रही थीं। बकौल पुलिस, वकील ने अपने बाएं पैर के अंगूठे से बंदूक का ट्रिगर दबाकर गोली चलाई।