यूपी में पैर न छूने से नाराज़ शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा, आंख में आई गंभीर चोट
गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) में एक शिक्षक द्वारा छठी कक्षा के छात्र की बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र के पिता ने पुलिस को घटना की शिकायत देते हुए बताया कि टीचर ने उनके पैर न छूने पर छात्र की पिटाई की है। बकौल पिता, बेटे की आंख में गंभीर चोट आई है।