यूपी में पोस्टमॉर्टम हाउस से गायब हुए मृतक के कटे हुए पैर, परिजन ने लगाया तस्करी का आरोप
कानपुर (उत्तर प्रदेश) में एक पोस्टमॉर्टम हाउस से एक मृतक के ट्रेन की चपेट में आने से कटे हुए पैर गायब होने का मामला सामने आया है। मृतक के परिजन ने अस्पताल पर पैरों की तस्करी करने का आरोप लगाया है। वहीं, एक अधिकारी ने बताया कि परिजन की सहमति से पैरों को डिस्पोज़ करने के लिए भेजा गया था।