यूपी में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पूर्व जजों ने सीजेआई को लिखा पत्र
सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट के पूर्व जजों समेत कुल 12 लोगों ने भारत के मुख्य न्यायाधीश एन.वी. रमणा को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश में बुलडोज़र कार्रवाई और गिरफ्तारियों पर संज्ञान लेने की मांग की है। पत्र में कहा गया कि संविधान का मज़ाक बना दिया गया है। पत्र लिखने वालों में सुप्रीम कोर्ट के 3 पूर्व जज शामिल हैं।