यूपी में प्राइवेट स्कूल की टीचर ने काट दिए 12 छात्रों के बाल, की गई बर्खास्त
नोएडा (यूपी) में प्राइवेट स्कूल की एक टीचर ने बुधवार को अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत स्कूल के 12 छात्रों के बाल काट दिए जिसे लेकर उनके अभिभावकों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। बकौल पुलिस, कई बार टोकने के बाद भी छात्रों ने बाल नहीं कटवाए जिस पर टीचर ने ऐसा किया और स्कूल ने टीचर को बर्खास्त कर दिया है।