यूपी में प्रेम प्रसंग को लेकर 21 वर्षीय दलित युवक को बनाया गया बंधक, पीट-पीटकर की गई हत्या
मुज़फ्फरनगर (यूपी) में रविवार रात एक महिला से प्रेम संबंध को लेकर मकान में बंधक बनाकर अंकित नामक 21 वर्षीय दलित युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई के मुताबिक, गांव का ही एक लड़का अंकित को धोखे से बुलाकर ले गया था। पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।