यूपी में प्रेमिका की हत्या के आरोप में जेल में बंद 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) की ज़िला जेल के शौचालय में मंगलवार को एक 24 वर्षीय कैदी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जेलर राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि मृतक कैदी अपनी प्रेमिका की हत्या करने के आरोप में जेल में बंद था। बकौल जेलर, खुदकुशी से पहले कैदी ने जेल के फोन से अपने घर बात की थी।