यूपी में प्रेमिका के घरवालों ने युवक को पहनाई जूतों की माला, महिला ने पिलाया पेशाब
मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) में प्रेमिका के घरवालों द्वारा युवक के हाथ-पैर बांधकर उसे बेरहमी से पीटे जाने और जूतों की माला पहनाए जाने का मामला सामने आया है। पिटाई से युवक के बेसुध होने के बाद टॉयलेट के पास ले जाकर एक महिला ने उसे पेशाब पिलाया। मामले में केस दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।