यूपी में प्रेमिका के परिवार को फंसाने के लिए सिपाही ने खुद पर चलवाई गोली, हुआ गिरफ्तार
बिजनौर (यूपी) में एक सिपाही को अपनी प्रेमिका के परिवार को फंसाने के लिए खुद पर गोली चलवाने के आरोप में 3 साथियों सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, लड़की के परिवार वालों द्वारा शादी से इनकार किए जाने के बाद सिपाही ने उन्हें फंसाने की साज़िश रची थी। सिपाही 7 मई को घायल हालत में मिला था।