यूपी में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को निर्वस्त्र कर ग्रामीणों ने पीटा, सामने आया वीडियो
बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) में कथित तौर पर प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को युवती के परिजन व ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसे निर्वस्त्र कर बीच सड़क पर पीटा। सामने आए घटना के एक वीडियो में लोग युवक को लाठी-डंडों से पीटते दिखे। बकौल रिपोर्ट्स, घटना के बाद युवक अपने घर नहीं पहुंचा और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।