यूपी में प्रेमिका से मिलने पहुंचे शादीशुदा वकील की उसके ही परिवारवालों ने की पिटाई
रामपुर (उत्तर प्रदेश) में मंगलवार को मालगोदाम तिराहे पर प्रेमिका से मिलने पहुंचे शादीशुदा वकील की उसके ही परिवारवालों ने पिटाई कर दी। बकौल रिपोर्ट्स, इस दौरान वकील ने अपनी कार में आग लगा दी थी जिसके बाद स्थानीय लोगों व दमकल विभाग ने आग बुझाई। पुलिस ने कहा कि यह पारिवारिक मामला है और अभी तहरीर नहीं मिली है।