यूपी में प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में मिली पत्नी को शख्स ने लगाया करंट, पीट-पीटकर की हत्या
रायबरेली (उत्तर प्रदेश) में पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर उसकी हत्या करने के आरोप में 38-वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी ने प्रेमी को एक कमरे में बंद कर दूसरे कमरे में पत्नी को करंट के झटके दिए और बेहोश होने पर डंडे से 30-40 वार किए जिससे उसकी मौत हो गई।