यूपी में फंदे से लटकती मिली युवक की लाश, 'सुसाइड नोट' में लिखा- झूठे केस में फंसाया गया
लखनऊ (यूपी) में रविवार को एक मकान में एक युवक की फंदे से लटकती हुई लाश मिली। घटनास्थल पर एक कथित सुसाइड नोट भी बरामद हुआ जिसमें युवक ने रहीमाबाद थाने (लखनऊ) के 3 पुलिसकर्मियों पर उसे झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया। घटना सामने आने के बाद तीनों आरोपी पुलिसकर्मियों को लाइन हाज़िर कर दिया गया है।