यूपी में फर्ज़ी आयकर अधिकारी हुआ अरेस्ट, परिवार ने उसे अफसर मानकर लोगों को कराया था भोज
कानपुर (उत्तर प्रदेश) में वाहन चेकिंग के दौरान एक फर्ज़ी इनकम टैक्स अफसर गिरफ्तार हुआ है। आरोपी ने कार पर 'आयकर विभाग, भारत सरकार' की नेम प्लेट लगा रखी थी। आरोपी ने परिवारवालों को भी झूठ बोल रखा था कि वह अधिकारी बन गया है जिसके बाद उसके परिवारवालों ने पूजा-पाठ करवाकर 200 से अधिक लोगों को भोज कराया था।