यूपी में फर्ज़ी कागज़ात के ज़रिए 14 वर्षों से नौकरी कर रहे 2 शिक्षकों को किया गया गिरफ्तार
कानपुर (उत्तर प्रदेश) में पुलिस ने फर्ज़ी कागज़ात के ज़रिए 14 वर्षों से नौकरी कर रहे अनिल कुमार और बृजेंद्र कुमार नामक दो शिक्षकों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों शिक्षक प्रमोशन लेकर हेडमास्टर बन गए थे। पुलिस एक युवक के साथ टीचर बनाने के नाम पर हुई ठगी की जांच कर रही थी तभी अनिल और बृजेंद्र पकड़े गए।