यूपी में फर्ज़ी आईपीएस अधिकारी हुआ गिरफ्तार, पुलिसकर्मियों पर झाड़ रहा था रौब
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर रौब झाड़ रहे एक 34-वर्षीय शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, आरोपी ने बताया कि वह अपने शौक व खर्चे पूरे करने के लिए लोगों को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर उनसे रुपए ठगता था। आरोपी पर दिल्ली में रेप का केस दर्ज है।