यूपी में फर्ज़ी दस्तावेज़ के ज़रिए 5 साल तक शिक्षक की नौकरी करने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार
बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) में फर्ज़ी दस्तावेज़ के ज़रिए 5 साल तक शिक्षक की नौकरी करने वाले शख्स और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने 2015 में फर्ज़ी दस्तावेज़ के आधार पर नौकरी हासिल की थी। वह बैंक से ₹10 लाख का लोन और स्कूल के प्रिंसिपल से ₹4 लाख उधार लेकर फरार हो गया था।