यूपी में फारूक अब्दुल्ला 'भारत जोड़ो यात्रा' में हुए शामिल, राहुल व प्रियंका को लगाया गले
नैशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला मंगलवार को गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुए। कांग्रेस ने राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को गले लगाते फारूक का वीडियो ट्विटर पर शेयर कर लिखा, "देश जोड़ने निकले हैं, देश जोड़कर दिखाएंगे।" तमिलनाडु से शुरू हुई इस यात्रा ने आज दिल्ली से यूपी में प्रवेश किया है।